दिल्ली सरकार ने SC में दायर किया हलफनामा, ऑड-ईवन को ठहराया सही

दिल्ली की केजरवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर प्रदूषण के खिलाफ अभियान में 'ऑड ईवन' फॉर्मूले को सही ठहराया है. हलफनामे में दिल्ली सरकार ने कहा है कि ऑड-ईवन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. इस दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ कम देखने को मिलती है. ऑड-ईवन के दौरान लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करते हैं. इस तरह से केजरीवाल सरकार ऑड-ईवन के पक्ष में नजर आ रही है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. इस दौरान केजरीवाल सरकार अपना पक्ष रखेगी.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy