दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण, पराली जलाने के कारण और ज्यादा बढ़ी परेशानी

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है दिल्ली NCR में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है. इसमें पराली जलाने का भी बड़ा योगदान है. दशहरे के दिन रावण दहन के कार्यक्रमों के बीच पंजाब में कल पराली जलाने के 360 मामले सामने आए. इस सीज़न में एक दिन में ये सबसे ज़्यादा मामले हैं. इस तरह पराली जलाने के अब तक कुल 2306 मामले सामने आ चुके हैं. कुछ किसानों ने तो सरकारी एजेंसियों के खिलाफ़ विरोध के तौर पर पराली जलाई. उनका कहना है कि पराली जलाने पर किसानों को तो सज़ा दी जाती है लेकिन रावण दहन करने वालों और दिवाली पर पटाखे जलाने वालों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होती. उधर, हरियाणा में भी 15 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच पराली जलाने के 714 मामले दर्ज किए गए.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy