दिल्ली प्रदूषण : "जमीन पर कुछ नहीं हो रहा"- SC ने फिर ऑड-ईवन पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर एक बार फिर बड़ी टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के मुद्दे पर कहा कि जमीन पर कुछ नहीं हो रहा है, हर बार कोर्ट के आदेश का इंतजार क्यों रहता है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने पर रोक लगानी होगी, ये राज्य सरकार को करना होगा. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एस के कौल ने कहा कि हर कोई प्रदूषण का स्रोत जानता है, लेकिन कुछ क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि हम विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन जानना चाहते हैं कि चीजें आगे क्यों नहीं बढ़ रही हैं. क्या हर बार इसमें तभी तेजी आएगी जब हम हस्तक्षेप करेंगे? हम सिर्फ उपायों को ग्राउंड लेवल पर लागू करना चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy