दलित ग्रामीण के कंधे पर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक, बीच धारा में दोनों पानी में गिरे
झारखंड के पलामू जिले के घासीदाग गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गांव तक पहुंचने के लिए धुरिया नदी पार करनी पड़ती है. नदी में पानी होने के कारण विधायक एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठकर नदी पार करने लगे, लेकिन बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से विधायक और ग्रामीण दोनों पानी में गिर पड़े.