तेलंगाना की रैली में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, अंबानी-अदाणी से कितना माल उठाया कि इनके खिलाफ बोलना बंद कर दिया?

पीएम मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा,"आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू कर देते हैं, जब से उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया तब से उन्होंने एक नई माला जपनी शुरू की. 5 साल से एक ही माला जपते थे, पांच उद्योगपति. फिर धीरे-धीरे कहने लगे अंबानी, अदाणी. लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ, इन्होंने अंबानी-अदाणी को गाली देना बंद कर दिया. मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि जरा ये शहजादे ये बताने की कोशिश करें कि इस चुनाव में अंबानी, अदाणी से कितना माल उठाया है. काले धन के कितने बोरे भरकर मारे. टेम्पो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे है क्या, आखिर क्या सौदा हुआ है? रातोंरात अंबानी, अदाणी को गाली देना बंद कर दिया, जरूर दाल में कुछ काला है. 5 साल तक गाली दी और अब ये बंद हो गई. मतलब कोई न कोई चोरी का माल टेम्पो भरके आपने पाया है. इसका जवाब तो देश को देना ही पड़ेगा."

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy