ठाकरे 3 : बाल ठाकरे के नाम और छवि को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में लड़ाई तेज

पहले मुंबई और फिर महाराष्ट्र की राजनीति को कभी अपने इशारे पर घुमा देने वाले बाल ठाकरे की विरासत पर जंग गहरी होती जा रही है. इस लड़ाई में एक तरफ बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे हैं तो दूसरी तरफ बाल ठाकरे को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले एकनाथ शिंदे. शिवसेना कब की बंट चुकी है. उसके सांसद और विधायक बंट चुके हैं, पार्टी दफ्तर भी बंट चुका है, लेकिन ठाणे के मुंब्रा में उद्धव और शिंदे गुट के झगड़े के बाद अब बाल ठाकरे के नाम और छवि को लेकर लड़ाई तेज हो रही है. बस सवाल यही है कि कौन है असली ठाकरे?

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy