टोंक पंचायत चुनाव में अजीब बदला, हार के बाद उतरवा लीं 50 लाइटें!
राजस्थान के टोंक में पंचायत चुनाव का एक अजीब मामला सामने आया है. आरोप है कि निवाई विधायक के PA की पत्नी प्रियंका शर्मा के चुनाव हारते ही गांव में लगी करीब 50 रोड लाइटें उतरवा ली गईं. ये लाइटें दीपावली से पहले लगाई गई थीं, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिली थी. बिजली निगम की टीम लाइटें खोलकर ले गई। निगम ने इन्हें अवैध बताया है. वहीं, ग्रामीण इस कार्रवाई से नाराज हैं.