झारखंड में भीषण सड़क हादसा, NH-33 पर स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से टक्कर, 13 की मौत
झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार में 14 लोग सवार थे. ये सभी बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव से पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा मंदिर जा रहे थे. शनिवार देर रात करीब 2 बजे उनकी कार की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ लोग कार के अंदर ही फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकाला और नजदीकी सदर अस्पताल पहुंचाया.