चक्रवात 'मिचौंग' से चेन्नई समेत कई इलाकों में तबाही
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जारी है. अभी तक तूफान से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं.