घनी आबादी में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, लड़की ने किया रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक विशालकाय रॉक पाइथन के रिहायशी इलाके में पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई. मंडी समिति के पास स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में देर रात दिखाई दिए इस अजगर को पकड़ने की जिम्मेदारी शाजिया परवीन ने उठाई. रेस्क्यू के दौरान अजगर ने उनके हाथ को अपने शरीर से कसकर लपेट लिया, लेकिन शाजिया ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे काबू में कर लिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोग उनकी बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं. वहीं, मौके पर वन विभाग के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.