गुवाहाटी ट्रेन एक्सीडेंट से पहले VIDEO में क्या कहता दिखा ड्राइवर, इमरजेंसी ब्रेक क्यों नहीं लगा?
असम में हुए रेल हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो ट्रेन के इंजन का है, जहां से ड्राइवर इसे ऑपरेट करता है. ड्राइवर बता रहे हैं कि वह ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ब्रेक काम नहीं कर रहा है. उन्हें सामने दिखाई दे रहा था कि सिग्नल रेड है और वह नहीं रुके, तो हादसा हो सकता है. लेकिन काफी कोशिश करने के बावजूद वह ट्रेन को नहीं रोक पाए, क्योंकि इमरजेंसी ब्रेक भी काम नहीं कर रहा था. आखिरकार ट्रेन पटरी से उतर गई. कोलकाता से सैरांग जाने वाली 13125 कोआ सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कई लोग घायल हो गए.