गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी का बिश्नोई कनेक्शन?

Salman Khan House Firing Case: फायरिंग केस में गिरफ्तार पांचवे आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आज मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में पेश किया और बताया कि रफीक चौधरी रोहित गोदारा से परिचित है और रोहित के रिफ्रेंस से अनमोल विश्नोई के कहने पर दोनो शूटरों से मिला था। पता चला है कि आरोपी रफीक का मुंबई में भी घर और चाय की दुकान है। रफीक पर शूटरों को पैसे देने और वारदात के लिए रेकी करने का भी आरोप है। जबकि रफीक के वकील ने आरोपों को गलत बताया और उनके मुवक्किल को बिना किसी सबूत के आरोपी बनाने का आरोप लगाया। हालांकि वकील ने इस बात को माना कि रफीक चौधरी पांच साल पहले रोहित गोदारा से एक केस के सिलसिले में मिला था। कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को 13 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले मे अभी रोहित गोदारा की भूमिका की जांच चल रही है अभी उसे आरोपी नही बनाया गया है।

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy