कोर्ट के फैसले के बाद सौम्या विश्वनाथन की मां ने दिल्ली के शीर्ष पुलिसकर्मी को लगाया गले

साल 2008 में टीवी जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन (Soumya Viswanathan Murder Case) की हत्या के मामले में साकेत कोर्ट ने सभी 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को दोषी माना. इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्‍टूबर को होगी. उसी दिन पांचों दोषियों के लिए सजा का ऐलान हो सकता है. सभी दोषियों को मकोका, हत्या और लूट में दोषी करार दिया गया है. साथ ही अजय सेठी को दोषियों की मदद करने और मकोका (MCOCA) में दोषी करार दिया गया है.