क्या BJP बना रही है Pawan Singh पर नाम वापस लेने का दवाब?

बीजेपी के लाख समझाने-बुझाने के बावजूद भोजपुरी स्टार पवन सिंह नहीं माने और बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से उन्होने गुरुगुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ना सिर्फ अपना नामांकन दाखिल कर दिया...बल्कि लोगों की भारी भीड़ जुटा कर एक तरह से अपनी ताकत का प्रदर्शन भी कर दिया है. काराकाट के चुनावी मैदान में पवन सिंह के उतरने के बाद से अब इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और कहा जा रहा कि पवन सिंह की वजह से काराकाट में एनडीए का गणित बिगड़ सकता है...बता दें कि काराकाट सीट पर एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ...और महागठबंधन समर्थित सीपीआई माले के राजाराम कुशवाहा भी चुनावी मैदान में हैं...लेकिन अब निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की एंट्री के बाद से एनडीए को अपना सवर्ण वोट बैंक बिखरने का डर सता रहा है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy