कुपवाड़ा में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी वादियां
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में गुरुवार को भारी बारिश के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई. मछिल, करनाह, केरन, नौगाम और बंगस समेत कई क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए इन इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों को एहतियातन बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने पर्यटकों, ट्रेकर्स और स्थानीय लोगों को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने तथा मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है. कुछ स्थानों पर दो इंच से अधिक बर्फ जमा होने की जानकारी है.