कतर में आठ भारतीयों को किया गया रिहा, पहले सुनाई गई थी मौत की सजा
कतर में कैद आठ भारतीयों को रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद सात भारतीय वापस देश लौट आए. भारत ने इस फैसले के लिए कतर के अमीर को शुक्रिया कहा. कतर में आठ भारतीयों को पहले मौत की सजा सुनाई गई थी.