एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच झगड़े को लेकर बढ़ी सियासत

बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शिवसेना के दोनों गुटों के बीच झगड़े के बाद सियासत बढ़ गई है. शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि टकराव ना हो इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक दिन पहले गए थे. पिछले साल भी एक दिन पहले गए थे, तब क्यों कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि UBT के लोगों ने जानबूझकर ये किया ताकि वो सहानुभूति ले सकें. वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा कि जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे थे तब उनकी हिम्मत नहीं हुई कुछ करने की, लेकिन उनके जाने के बाद जानबूझकर उन्होंने अपशब्द कहे. हम चाहते तो आज भी वहां जा सकते थे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री का काम बोलता है. उनके पास बोलने के लिए कुछ नही हैं, इसलिए इस तरह की हरकत करते हैं.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy