"उनको उनकी सांसद मुबारक": महुआ के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी पर बरसे निशिकांत दुबे

घूसकांड में घिरी अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब लॉग इन क्रेडेंशियल देखा गया तो सिर्फ दर्शन हीरानंदानी को इसने आईडी नहीं दिया, बेंगलुरु से भी उसी दिन और उसी समय खोला गया जब महुआ यहां थीं. कोलकाता, दिल्ली से भी खोला जा रहा है, सैन फ्रांसिस्को अमेरिका से भी खोला जा रहा है, ये बहुत बड़ी साजिश है. दर्शन हीरानंदानी, ये सब छोटी चीजें हैं, सट्टेबाजी ऐप्स, चीनी कनेक्शन, देशद्रोहियों का कनेक्शन और अगर ममता को ऐसी सांसद पसंद है तो उनको उनकी सांसद मुबारक हो. 