उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाघिन पिंजरे में कैद

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के ग्रामीण इलाके में एक मकान की दीवार पर डेरा जमाने वाली बाघिन (मादा बाघ) को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर लिया गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बाघ संरक्षित क्षेत्र के उपनिदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि मंगलवार को लगभग 11:00 बजे मादा बाघ को सकुशल पिंजरे मे कैद कर लिया गया.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy