इजरायल के खिलाफ हमास को ‘ताकत’ दे रहा है हिज्बुल्लाह ?

इज़रायल और हमास के बीच बीते दो सप्ताह से ज्यादा समय से जंग जारी है, और अब वक्त के साथ-साथ जंग के समूचे मध्य-पूर्व एशिया में फैलने की आशंका बढ़ रही है. फिलहाल इज़रायल और हमास के बीच ही सिमटी दिख रही इस जंग में जल्द ही हिज़्बुल्लाह की एन्ट्री के आसार नज़र आने लगे हैं. हिज़्बुल्लाह, यानी लेबनान का ऐसा संगठन, जो मज़बूत सैन्य क्षमता रखता है, और इज़रायल को लगातार चुनौती भी दे रहा है. ऐसे में, जानकारों का मानना है कि अगर इज़रायली फ़ौज ग़ाज़ा में घुसी, तो उसे लेबनान की सरहद से हिज़्बुल्लाह के हमलों का सामना भी करना पड़ सकता है. हाल ही में दी गई हिज़्बुल्लाह की चुनौती के बाद इज़रायल ने लेबनान में मौजूद हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी हैं.

इजरायल के खिलाफ हमास को ‘ताकत’ दे रहा है हिज्बुल्लाह ?
इज़रायल और हमास के बीच बीते दो सप्ताह से ज्यादा समय से जंग जारी है, और अब वक्त के साथ-साथ जंग के समूचे मध्य-पूर्व एशिया में फैलने की आशंका बढ़ रही है. फिलहाल इज़रायल और हमास के बीच ही सिमटी दिख रही इस जंग में जल्द ही हिज़्बुल्लाह की एन्ट्री के आसार नज़र आने लगे हैं.
हिज़्बुल्लाह, यानी लेबनान का ऐसा संगठन, जो मज़बूत सैन्य क्षमता रखता है, और इज़रायल को लगातार चुनौती भी दे रहा है. ऐसे में, जानकारों का मानना है कि अगर इज़रायली फ़ौज ग़ाज़ा में घुसी, तो उसे लेबनान की सरहद से हिज़्बुल्लाह के हमलों का सामना भी करना पड़ सकता है. हाल ही में दी गई हिज़्बुल्लाह की चुनौती के बाद इज़रायल ने लेबनान में मौजूद हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी हैं.