अरविंद केजरीवाल को लेकर विरोध कर रहे AAP के कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वैसे बता दें कि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के किसी प्रोटेस्ट को परमिशन नही दीं गई है. आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद किए गए हैं. पटेल चौक मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय का गेट नंबर 5 भी बंद किया गया है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy