अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज से पूजन की शुरुआत
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. इससे पहले आज अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरू हो रहा है. आज परिसर में पूजा का पहला दिन है. वहीं कल रामलला की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी.