अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले घुड़दौड़, देश-विदेश से आएंगे घोड़े

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है. शादी को खास बनाने के लिए उनके पैतृक गांव लदमा में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. अनंत सिंह ने बताया कि इस आयोजन में देश के कई राज्यों और नेपाल सहित अन्य स्थानों से करीब 200 घोड़ों के शामिल होने की उम्मीद है. विजेता को इनाम के तौर पर एक कार दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता का उत्सव है और बिना निमंत्रण पत्र वाले लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं.