Xi Jinping को सता रहा है नए शीत युद्ध का डर, फ्रांस के राष्ट्रपति से मांगी मदद

चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) यूरोप (Europe) के दौरे पर हैं. फ़्रांस (France), सर्बिया (Serbia), हंगरी (Hungry) के दौरे के पहले चरण में सबसे पहले वो फ़्रांस पहुंचे जहां सोमवार को शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति इम्यूनल मैक्रों (Emmanuel Macron) से मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में व्यापार, आपसी संबंधों की मजबूती के साथ-साथ रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) और दुनिया में बढ़ रहे तनाव पर भी चर्चा हुई है.बैठक के बाद शी जिनपिंग ने कहा दुनियाभर में बढ़ते तनाव की वजह से दुनिया एक नए शीत युद्ध की तरफ बढ़ रही है. हमें उम्मीद है कि दुनिया को शीत युद्ध में पहुंचने से बचाने में फ्रांस चीन की मदद करेगा. मैक्रों ने मुलाकात के बाद कहा जंग के दौरान हथियारों की बिक्री से खुद को दूर रखने के चीन के फैसले का हम स्वागत करते हैं. इसके साथ ये भी उम्मीद करते हैं कि चीन रूस को यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए राज़ी करेगा. आपको बता दें हाल ही में रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने इस महीने के आखिर में चीन की यात्रा करने का ऐलान किया था. तो सवाल ये उठता है चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस यूरोप दौरे के क्या मायने हैं और क्या दुनिया एक नए शीत युद्ध की ओर आगे बढ़ रही है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy