Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग से नुक़सान की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

Forest Fire In Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जंगल (Uttarakhand Forest Fire) में लगी आग के विकराल रूप धारण करने के बीच नैनीताल में शुक्रवार को हाईकोर्ट कॉलोनी (Nainital High Court Colony) के पास तक उसकी लपटें पहुंच गईं. जबकि रूद्रप्रयाग जिले के जंगल में आग लगाते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर जंगलों में आग लगने की 31 नई घटनाएं सामने आईं, जिनमें 33.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है. नैनीताल जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया. आग पाइन्स क्षेत्र में स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई है, जिसके बाद इस पर काबू पाने के लिए सेना को बुलाया गया. 