Supreme Court ने VVPAT पर्चियों की पूरी गिनती की याचिका पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब

VVPAT पर्चियों की गहन गिनती की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. एक्टिविस्ट अरुण कुमार अग्रवाल ने ये याचिका दायर की है इस याचिका में इससे जुड़े सभी लंबित मामलों को जोड़ दिया गया है. आपको बता दें कि अभी VVPAT सत्यापन केवल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रैंडम चुनी गई 5 EVM में दर्ज वोटों का ही किया जाता है. याचिका में मांग की गई है कि प्रत्येक EVM वोट का मिलान VVPAT पर्चियों से किया जाए. इसके साथ ही याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि वो मतदाताओं को EVM में वोट देने पर निकलने वाली VVPAT पर्ची को अपने हाथ से मतपेटी में डाल सकें ताकि यह सुनिश्चित हो पाए की मतदाता का मत रिकॉर्ड के रूप में गिना गया है और उसी उम्मीदवार को गया है जिसे उसने चुना है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy