SRH vs CSK, IPL 2024: Hyderabad ने Batting Order बदला और बदल गई Abhishek की किस्मत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 गेंद में 37 रन की आक्रामक पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि धीमी पिच पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने की टीम की रणनीति कारगर रही. सीएसके को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक ने इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाये. उन्होंने महज 17 गेंद में ट्रेविस हेड के साथ 46 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दिलायी.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy