School Bus Accident News: नारनौल में जहां हुआ हादसा वहां से समझिए पूरी कहानी | NDTV Report

हरियाणा के नारनौल(Narnaul) में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने (Haryana School Bus Accident) से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई, ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई है, साथ ही 12 बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए. यह घटना नारनौल के कीनीना के उनहानी गांव के पास हुई. जी एल पब्लिक स्कूल की बस पलटने से कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बड़ा सवाल यह है कि ईद की सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, बस का फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के बस बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रही थी. साथ ही ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy