Rajasthan Royals ने Delhi Capitals को 12 रन से हराया, Rishabh Pant की टीम ने लगातार दूसरा मैच गंवाया

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 12 रन से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद रियान पराग के नाबाद 84 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने सिर्फ चार रन दिए। राजस्थान की ओर से बर्गर और चहल ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 में लगातार नौवीं बार होम टीम ने मैच जीते हैं।

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy