PM Modi ने Sandeshkhali पीड़िता Rekha Patra को किया फोन, Basirhat से BJP की उम्मीदवार |Election 2024

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल के संदेशखाली इलाके (Sandeshkhali Case) की एक यौन उत्पीड़न पीड़िता रेखा पात्रा (Rekha Patra) को बशीरहाट (Basirhat) लोकसभा सीट से टिकट दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार (26 मार्च) को संदेशखाली मामले की पीड़िता और अब बीजेपी उम्मीदवार से फोन पर बात की. पीएम ने रेखा पात्रा से चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा पात्रा को 'शक्ति स्वरूपा' करार दिया. बताया जा रहा है कि रेखा पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को संदेशखाली में लोगों के साथ हुए अत्याचार को बारे में बताया. यहां के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. बता दें कि बशीरहाट सीट से अभी बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद हैं. हालांकि, इस बार टीएमसी ने नुसरत जहां को इस सीट से टिकट नहीं दिया है.