Petrol Diesel Price: Lok Sabha Election से पहले सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने गुरुवार शाम को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी. नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी. इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं. यह कदम आम चुनाव की तारीखों का ऐलान करीब होने के बीच उठाया गया है. ऐसी संभावना है कि निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy