Mumbai Hoarding Collpase: मुख्य आरोपी Bhavesh Bhide अब तक फ़रार! | City Centre

Ghatkopar Hoarding Collapse: मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में बचाव का काम अभी भी जारी है। बुधवार को एक और शव निकाला गया। मरने वालों की तादाद अब 15 हो गई है। हादसे की जगह पेट्रोल पंप की वजह से बचावकर्मियों को काफ़ी संभलकर काम करना पड़ रहा है। इस मामले में विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज हुआ है। ईगो मीडिया का मालिक भावेश भिड़े फ़रार है। उसकी आख़िरी लोकेशन लोनावाला में ट्रैक हुई है। भावेश भिड़े को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 8 टीमें बनाई हैं। पुलिस जल्द गिरफ़्त में लेने का दावा कर रही है। जांच में सामने आया है कि जो होर्डिंग लोगों के ऊपर गिरी उसका वज़न 250 टन था।

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy