Lok Sabha Elections 2024: भगवा गाड़ी पर सवार होकर Bareilly की सड़कों पर निकले PM Modi

PM Modi In Bareilly: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के लिए भगवा वाहन को फूलों से सजाया गया, जिसमें सवार होकर पीएम मोदी ने 45 मिनट में करीब 1.2 किमी का सफर तय किया। भगवा रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने टॉर्चनुमा कमल का फूल दिखाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए। 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन से पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान पीएम मोदी ने राजेंद्रनगर के स्वयंवर बरातघर से शहीद पंकज अरोड़ा स्तंभ तक करीब 1.2 किमी की दूरी तय की। 