Lal Krishna Advani को मिला Bharat Ratna, ख़राब स्वास्थ्य की वजह से घर पर दिया गया सम्मान | LK Advani
Bharat Ratna Award: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मौजूद थे। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें घर पर सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS से जुड़े तीसरे नेता हैं।