IPL 2024: Mumbai Indians की लगातार तीसरी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

Hardik Pandya On Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस को उसी के घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की यह सीजन की तीसरी हार है और उसे अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. राजस्थान रॉयल्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग के अर्द्धशतक के दम पर 15.3 ओवरों में ही यह मुकाबला अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस अंक तालिका में अभी भी आखिरी स्थान पर है. वहीं इस मुंबई इंडियंस द्वारा हार की हैट्रिक लगाने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनका विकेट मैच का अहम टर्निंग प्वाइंट रहा.