Greater Noida School Fees Hike: अभिभावकों को कब मिलेगी स्कूल फीस बढ़ोतरी से राहत | Sawaal India Ka

स्कूलों का नया सत्र शुरू होकर अभी तीन दिन ही हुए हैं और स्कूलों की मनमानी की ख़बरें सामने आने लगी हैं.नोएडा, ग्रेटर नोएडा से ख़बरें आ रही हैं कि अभिभावक ख़ासे परेशान हैं. हालात ये हैं कि नया सेशन शुरू होते ही कुछ स्कूलों ने फ़ीस बढ़ा दी...इतना ही नहीं कोरोना के दौर में वसूले गए फ़ीस के 15% हिस्से की वापसी पर भी स्कूलों का रवैया ठीक नहीं है. दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना काल (2020-21) में ली गई फीस का 15 प्रतिशत लौटाने या समायोजित करने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश तक को स्कूल मानते नज़र नहीं आ रहे. फ़ीस वापस न करने पर 100 स्कूलों पर कार्रवाई की ख़बरें भी सामने आईं हैं.  