Delimitation Bill: 'सरकार की नजर अब 800 पार पर...', परिसीमन बिल पर बोले खरगे

परिसीमन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाकर '800 पार' का लक्ष्य साध रही है. खरगे ने SC-ST आरक्षण में आनुपातिक हिस्सेदारी और जनगणना के आंकड़ों को लेकर भी सवाल उठाए। प्रस्तावित बिल में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने का प्रावधान है.  खास बात ये है कि डीएमके, एनसीपी एसपी और वाईएसआरसीपी जैसे दलों के समर्थन के संकेतों ने विपक्ष की रणनीति को और ज्यादा मुश्किल बना दिया है. दूसरी तरफ, विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एकजुटता दिखाने के बावजूद आज अहम मंथन करना पड़ रहा है. उधर बीजेपी ने भी अपने सांसदों को एकजुट करने और सदन में रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या परिसीमन बिल आसानी से पारित हो जाएगा या फिर संसद के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच बड़ा सियासी संग्राम देखने को मिलेगा. आज की बैठकों में इस लड़ाई की रूपरेखा तय हो जाएगी.

परिसीमन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाकर '800 पार' का लक्ष्य साध रही है. खरगे ने SC-ST आरक्षण में आनुपातिक हिस्सेदारी और जनगणना के आंकड़ों को लेकर भी सवाल उठाए। प्रस्तावित बिल में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने का प्रावधान है. 
खास बात ये है कि डीएमके, एनसीपी एसपी और वाईएसआरसीपी जैसे दलों के समर्थन के संकेतों ने विपक्ष की रणनीति को और ज्यादा मुश्किल बना दिया है. दूसरी तरफ, विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एकजुटता दिखाने के बावजूद आज अहम मंथन करना पड़ रहा है. उधर बीजेपी ने भी अपने सांसदों को एकजुट करने और सदन में रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या परिसीमन बिल आसानी से पारित हो जाएगा या फिर संसद के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच बड़ा सियासी संग्राम देखने को मिलेगा. आज की बैठकों में इस लड़ाई की रूपरेखा तय हो जाएगी.