CM योगी बांट रहे टैबलेट, जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा?
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी डिजी शक्ति योजना के तहत एक बार फिर छात्रों को फ्री टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं. सरकार का मकसद डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्किल डेवलपमेंट में मदद करना है. अब सवाल ये है कि ये टैबलेट किन छात्रों को मिलेगा और कैसे मिलेगा? तो आइए आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताते हैं. सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ये टैबलेट सिर्फ छात्रों के लिए है. जो छात्र BA, BSc या B.Com जैसे ग्रेजुएशन कोर्स में पढ़ रहे हैं, उनको ये टैबलेट दिया जा रहा है.इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे MA, MSc, MCom के छात्र भी इसके पात्र हैं. तकनीकी शिक्षा जैसे B.Tech, M.Tech, ITI, पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.मेडिकल, पैरामेडिकल या फिर नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्र भी पात्र हैं. साथ ही राज्य कौशल विकास मिशन के तहत ट्रेनिंग ले रहे छात्र भी इस योजना में शामिल हैं.