Badaun Double Murder: बदायूं में घर में घुसकर 2 भाइयों की हत्या, कैसे बचा 8 साल का मासूम?
Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं ज़िले में नाई की दुकान चलाने वाले एक युवक ने घर में घुसकर दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी, ये दोनों बच्चे सगे भाई थे. जिनमें से एक की उम्र 6 साल और दूसरे की 13 साल बताई जा रही है. आरोपी ने 8 साल के तीसरे भाई की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वो किसी तरह वहां से जान बचाकर अपनी मां के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए और गुस्साई भीड़ ने थाना सिविल लाइन की मंडी समिति पुलिस चौकी और आरोपी साजिद की दुकान के बाहर आगज़नी की। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी साजिद को एनकाउंटर (Budaun Sajid Encounter) में मार गिराया. जबकि हत्या के इस मामले में साजिद के पार्टनर जावेद का नाम भी शामिल किया गया है. पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान थाना सिविल लाइन में तैनात इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लगी है। पुलिस (Budaun Police) के मुताबिक फ़िलहाल हालात सिविल लाइन की मंडी समिति इलाक़े में हालात क़ाबू में हैं.