Asian Games 2023: भारत के पैदल चाल खिलाड़ी राम बाबू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के पैदल चाल खिलाड़ी राम बाबू ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की 35 किमी मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. महिला और पुरुष स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मंजू और राम बाबू ने कुल पांच घंटे 51 मिनट 14 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. चीन (पांच घंटे 16 मिनट 41 सेकेंड) को स्वर्ण जबकि जापान (पांच घंटे, 22 मिनट 11 सेकेंड) को रजत पदक मिला. पेरिस ओलंपिक 2024 में पदार्पण करने वाली 35 किमी पैदल चाल मिश्रित टीम स्पर्धा को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है. भारत में भी इस स्पर्धा को कुछ वर्ष पहले ही शुरू किया गया.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy