American Parliament ने President Joe Biden के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच की शुरू

अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति जो बाइडन के ख़िलाफ़ महाभियोग को लेकर जांच शुरु करने को मंज़ूरी दे दी है। अमेरिकी संसद में बुधवार को हुई वोटिंग में महाभियोग को लेकर जाँच की मंज़ूरी देने के पक्ष में सभी 221 रिपब्लिकन सांसदों ने वोट डाले गए जबकि इसके विपक्ष में 212 डेमोक्रेट्स सांसदों ने वोट डाले। मामला जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन से जुड़ा हुआ है। रिपब्लिकन्स का आरोप है कि बाइडन ने 2009 से 2017 के बीच उप राष्ट्रपति रहते हुए ऐसे नीतिगत फ़ैसले लिए जिससे उनको और परिवार को व्यापारिक फ़ायदा हुआ। उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडन को अंतराष्ट्रीय व्यापारिक सौदों में फ़ायदा पहुंचाने का काम किया है। हालांकि रिपब्लिकन्स की तरफ़ से इस बाबत अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। जो बाइडन ने रिपब्लिकन्स पर निशाना साधते हुए इसे आधारहीन महाभियोग स्टंट करार दिया है। और कहा है कि अमेरिकी जनता की भलाई के लिए कुछ करने की बजाय रिपब्लिकन्स मुझे निशाना बनाने में अपनी ताक़त लगा रहे हैं।

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy