Air India Express की Flight Cancel होने से यात्री परेशान | NDTV India
Air India Express Crisis: एयर इंडिया एक्सप्रेस की 78 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं. मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक की 78 उड़ानों को रद्द किया गया है. लगभग 300 सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने आखिरी वक्त पर बीमार होने की सूचना देने के बाद अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया है. एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.