भोपाल में बुलडोजर एक्शन, ऐशबाग में गिराए जा रहे 599 जनता क्वार्टर

भोपाल में हो रहे बुलडोजर एक्शन की बड़ी तस्वीर सामने आई है. भोपाल में जर्जर मकानों पर इस वक्त बुलडोजर चल रहा है. ऐशबाग में 599 ऐसे जनता क्वार्टर हैं, जिन्हें तोड़ने की कार्रवाई जारी है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने ये एक्शन लिया है. हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी है. 10 जेसीबी मशीनों से इन मकानों को तोड़ा जा रहा है. मौके पर 4 SDM और 10 तहसीलदार भी तैनात हैं. भोपाल के ऐशबाग में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.  इन मकानों को काफी खतरनाक बताया जा रहा था, काफी खतरनाक स्थिति में ये थे, जिसके चलते आने वाले समय में कोई हादसा ना हो, इसके चलते इस पर कार्रवाई की जा रही है. करीब तीन हजार लोग इन जनता क्वार्टर में रह रहे थे. इससे पहले जिनका विरोध भी देखने को मिला, नाराजगी उन्होंने इस आदेश के तहत जताई थी. कार्रवाई का पहले विरोध भी हुआ, लेकिन अब जब कोर्ट ने आदेश दिया है, जिसके बाद इन मकानों को गिराने का काम शुरू हो गया है.

भोपाल में हो रहे बुलडोजर एक्शन की बड़ी तस्वीर सामने आई है. भोपाल में जर्जर मकानों पर इस वक्त बुलडोजर चल रहा है. ऐशबाग में 599 ऐसे जनता क्वार्टर हैं, जिन्हें तोड़ने की कार्रवाई जारी है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने ये एक्शन लिया है. हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी है. 10 जेसीबी मशीनों से इन मकानों को तोड़ा जा रहा है. मौके पर 4 SDM और 10 तहसीलदार भी तैनात हैं. भोपाल के ऐशबाग में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. 
इन मकानों को काफी खतरनाक बताया जा रहा था, काफी खतरनाक स्थिति में ये थे, जिसके चलते आने वाले समय में कोई हादसा ना हो, इसके चलते इस पर कार्रवाई की जा रही है. करीब तीन हजार लोग इन जनता क्वार्टर में रह रहे थे. इससे पहले जिनका विरोध भी देखने को मिला, नाराजगी उन्होंने इस आदेश के तहत जताई थी. कार्रवाई का पहले विरोध भी हुआ, लेकिन अब जब कोर्ट ने आदेश दिया है, जिसके बाद इन मकानों को गिराने का काम शुरू हो गया है.