एक आवाज पर 74 कोड़े... ईरान में गाना गाने पर सिंगर परस्ती अहमदी को मिली दर्दनाक सजा

एक आवाज पर 74 कोड़े बरसाए गए. एक लड़की ने गाना गाया. उसने कोई सरकार गिराने की बात नहीं की, उसने कोई हथियार नहीं उठाया, उसने कोई हिंसा भी नहीं की. उसने सिर्फ अपना सर ढकने से इनकार किया और सजा मिली 74 कोड़ों की. ईरान में इससे पहले भी कई महिला कलाकारों और कार्यकर्ताओं को इसी तरह की सजा दी जा चुकी है. लेकिन परस्ती का मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ गाना गाया था. उन्होंने कोई हिंसा नहीं की थी. परस्ती अहमदी सिर्फ 27 साल की कलाकार, अपना बैंड चला रही हैं. सार्वजनिक तौर पर अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं और अपने मन मुताबिक कपड़े पहनना चाहती हैं. बस यही स्वतंत्रता, अपनी तरह से जीने की आजादी, सिस्टम को खल गई और इन्हें ईरान की कोर्ट के आदेश पर 74 कोड़े मारे गए.

एक आवाज पर 74 कोड़े बरसाए गए. एक लड़की ने गाना गाया. उसने कोई सरकार गिराने की बात नहीं की, उसने कोई हथियार नहीं उठाया, उसने कोई हिंसा भी नहीं की. उसने सिर्फ अपना सर ढकने से इनकार किया और सजा मिली 74 कोड़ों की. ईरान में इससे पहले भी कई महिला कलाकारों और कार्यकर्ताओं को इसी तरह की सजा दी जा चुकी है. लेकिन परस्ती का मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ गाना गाया था. उन्होंने कोई हिंसा नहीं की थी.

परस्ती अहमदी सिर्फ 27 साल की कलाकार, अपना बैंड चला रही हैं. सार्वजनिक तौर पर अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं और अपने मन मुताबिक कपड़े पहनना चाहती हैं. बस यही स्वतंत्रता, अपनी तरह से जीने की आजादी, सिस्टम को खल गई और इन्हें ईरान की कोर्ट के आदेश पर 74 कोड़े मारे गए.