ऋषिकेश में विदेशी महिलाओं ने उठाया गंगा घाट का कूड़ा, हम गंदा कर रहे, वो सफाई!

ऋषिकेश में गंगा घाट पर कुछ विदेशी महिलाएं कूड़ा उठा रही हैं. हाथों में दस्ताने हैं, कचरे के लिए थैले हैं और आस-पास लोग अपने काम में लगे हुए हैं. ये विदेशी महिलाएं भारत घूमने आईं, लेकिन यहां आकर काम कर रही हैं, जो असल में हमें करना चाहिए था. गंगा हमारी आस्था, हमारे घाट हमारे और सफाई की जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रहे हैं ये विदेशी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन इस वीडियो को देखकर सिर्फ तारीफ करने से काम नहीं चलेगा. हमें अपने भीतर भी झांकना होगा. जिस गंगा को हम मां कहते हैं, उसी गंगा में या उसके किनारों पर कूड़ा फेंकते हुए हमारे हाथ क्यों नहीं कांपते. जिस गंगा में डुबकी लगाकर हम अपने पाप धोने की उम्मीद करते हैं, उसी गंगा में कचरा डालकर हम उसे और प्रदूषित क्यों करते हैं. और ये सिर्फ गंगा की सफाई का सवाल नहीं है, ये हमारे सिविक सेंस यानी नागरिक जिम्मेदारी का सवाल है.